भारतीय वायुसेना मंगलवार को अपना 87वां स्थापना दिवस मना रही है। इस दौरान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया
वहीं, गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान समेत बालाकोट एयरस्ट्राइक में शामिल पायलटों ने मिग फाइटर प्लेन उड़ाए। तीन चिनूक हेलिकॉप्टर ने ‘चिनूक फॉर्मेशन’ और मिग बायसन एयरक्राफ्ट फाइटर प्लेन ने ‘मिग फॉर्मेशन’ बनाई। तीन मिराज 2000 और दो सुखोई-30एमकेआई फाइटर एयरक्राफ्ट ने ‘एवेंजर फॉर्मेशन’ बनाई।
वहीं, अभिनंदन वर्तमान की 51वीं स्क्वॉड्रन और मिराज 2000 की 9 स्क्वॉड्रन, फ्लाइट कंट्रोलर मिंटी अग्रवाल की 601 सिग्नल यूनिट को वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने प्रशस्ति पत्र दिया। तीनों यूनिट को यह सम्मान 26 फरवरी को बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करने और 27 फरवरी को पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के हमले को नाकाम करने के लिए दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना के जवानों और उनके परिवार का आभार जताया।

Comments
Post a Comment