बॉम्बे हाईकोर्ट में भरे जाने हैं ऑफिसर के रिक्त पद दिल्ली कैबिनेट सेकेट्रेट में ऑफिसर के पदों पर हैं भर्ती के मौके
दिल्ली कैबिनेट सेकेट्रेट में ऑफिसर के पदों पर हैं भर्ती के मौके
दिल्ली कैबिनेट सेकेट्रेट में डिप्टी फील्ड ऑफिस के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। कुल 29 पदों पर भर्ती की जानी है जिसके लिए अधिकतम आयुसीमा 30 वर्ष निर्धारित है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र माने जाएंगे। आधिकारिक वेबसाइट cabsec.gov.in पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 नवंबर है।
बॉम्बे हाईकोर्ट में भरे जाने हैं ऑफिसर के रिक्त पद
बॉम्बे हाईकोर्ट में सिस्टम ऑफिसर और सीनियर सिस्टम ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। वे सभी उम्मीदवार जो इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई विज्ञप्ति देखें और आखिरी तारीख से पहले आवेदन करें।
गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज के पदों पर की जानी है भर्ती
गुजरात उच्च न्यायालय (Gujarat High Court, GHC) ने कुल 185 सिविल जज के पद के लिए सरकार नौकरी आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 अक्टूबर 2019 से पहले ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन करने के लिए गुजरात उच्च न्यायालय भर्ती योग्यता / पात्रता की शर्तें, आवेदन कैसे करें और अन्य नियम जीएचसी की आधिकारिक वेबसाइट www.gujarathighcourt.nic.in पर जाकर जरूर पढ़ें।
इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिव्यू ऑफिसर के पद रिक्त
इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिव्यू ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ग्रेजुएट उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आयुसीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित है तथा कुल 132 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए भर्ती अभियान का आयोजन किया जा रहा है। आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है।
10वीं-12वीं पास कुल 105 अपरेंटिस पदों के लिए जल्द करें अप्लाई
पुणे नगर निगम (Pune Municipal Corporation) ने कुल 105 अपरेंटिस पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए और आवेदन करने के लिए पीएमसी की आधिकारिक वेबसाइट www.pmc.gov.in पर विजिट करें। आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर 2019 से शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 अक्टूबर 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। पीएमसी आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2019 है।

Comments
Post a Comment